Giridih News: हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih News: परसन ओपी कांड संख्या 207/24 अभियुक्त अजय सिंह के हत्यारोपी गुड्डू सिंह उर्फ रंजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया.
बता दें कि धनवार के सिमरिया गांव निवासी अजय सिंह को परसन ओपी के कोड़ाडीह में बीते बुधवार को सात व्यक्तियों ने मिलकर एक बंद कमरे में गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मृतक अजय सिंह बंगाल के चंदन नगर से कमाकर दीपाली में घर आ रहा था जहां सुबह कोड़ाडीह में उतरने के बाद इंतजार करने वाले हत्यारे साथियों ने नीरू कोड़ा के घर में ले जाकर हत्या कर 50 हजार सहित सोने के चैन अंगूठी भी छीन ली थी. परिजनों ने इस आरोप में किरण सिंह, गुड्डू सिंह, नीतू तिवारी, सरयू पांडेय, नरेश राय, नीरू कोड़ा, सुरेश कोड़ा को आरोपी बनाया था. गिरफ्तारी में परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार, पुअनि चंद्रनाथ उरांव सहित सशस्त्र बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










