Giridih News : मुख्यधारा में लौटें भटके हुए लोग : दलजीत सिंह

Giridih News : सीआरपीएफ 154 बटालियन ने नावाडीह के ग्रामीणों के बीच जीवन उपयोगी सामग्रियों का किया वितरण
पीरटांड़, सीआरपीएफ 154 बटालियन की ओर से शनिवार को पीरटांड़ थाना क्षेत्र के बांध पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों के बीच खेल व दैनिक उपयोग में आनेवाली जीवन उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि सीआरपीएफ 154 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी दलजीत सिंह भाटी थे. दलजीत सिंह भाटी ने बताया कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के नावाडीह, पांडेयडीह, बैकटपुर, बाघमरी, कुरवाटांड़ आदि गांव के लोगों बीच घरेलू उपयोग का सामान, दवाइयां आदि बांटी गयी. कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करनेवाले लोग सामान्य नागरिक हैं. उनके साथ सुरक्षा बलों का न केवल बेहतर संबंध हो बल्कि प्रगाढ़ हो. इसके लिए सीआरपीएफ और पुलिस द्वारा इन क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम चलाकर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जाता है. कहा कि जो लोग किसी कारणवश मुख्य धारा से भटके हुए हैं, वे पुनः मुख्यधारा में लौट आयें. जिला प्रशासन और सीआरपीएफ जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है. कहा कि आज के कार्यक्रम में क्रिकेट बैट, फुटबॉल सेट, वॉलीबॉल सेट, सोलर लालटेन, कंबल के साथ-साथ प्लास्टिक ड्राम, घरेलू आवश्यकता के सामान व बच्चों के बीच कापी, स्कूल बैग, पेंसिल इत्यादि का वितरण किया गया. नावाडीह गांव में मेडिकल कैंप भी लगाया गया. इस दौरान लोगों के बीच दवाइयां बांटी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




