Giridih News : श्री आरके महिला कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Updated at : 21 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : श्री आरके महिला कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

Giridih News : रवींद्रनाथ टैगोर की बांग्ला कहानी ‘काबुलीवाला’ व पच परगनिया भाषा की कहानी का किया गया पाठ

विज्ञापन

गिरिडीह. न्यू बरगंडा रोड़ स्थित श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ मधु श्री सेन सान्याल ने की. इस मौके पर प्राचार्य ने रवींद्रनाथ टैगोर की बांग्ला कहानी ‘काबुलीवाला’ का पाठ किया. हिंदी की व्याख्याता प्रो दीपिका कुमारी ने पच परगनिया भाषा की कहानी का पाठ किया. कार्यक्रम में डॉ आतिश रंजन ने भाषा के विकास पर चर्चा की. मौके पर बायलॉजी प्रो डॉ ज्योति चौधरी ने मैथिली ओर प्रदीप कुमार ने खोरठा में कविता प्रस्तुत की. छात्राओं ने भी कई कविताओं का पाठ और मुहावरे पेश किया. मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज सुनील कुमार, डॉ के एन शर्मा, डॉ संजीव सिंह, डॉ मनीष रतन, प्रो नम्रता तिर्की और सभी शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित थे.

परिचर्चा का आयोजन

बगोदर, खोरठा जनभाषा केंद्र बगोदर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसमें मातृभाषा खोरठा भाषा के विकास और संवर्धन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि मातृभाषा खोरठा भाषा के लोकोक्ति, मुहावरे, कहावत, कहानी आदि को संग्रहित करने के लिए मासिक गांव चलने, जोहार खोरठा डिजिटल वेब संचालित करने और महत्वपूर्ण विषयों पर समय समय पर ऑनलाइन व ऑफलाइन मीटिंग की जायेगी. उक्त कार्यक्रम से झारखंड सरकार से अविलंब मातृभाषा में प्राथमिक स्तर से लेकर पीजी तक की पढ़ाई को सुचारू रूप से चालू करने, उनके सिलेबस व किताबों की मुक्कमल व्यवस्था करने एवं खोरठा समेत अन्य क्षेत्रीय व जनजातीय भाषाओं के शिक्षकों की अविलंब बहाली करने की मांग दोहरायी गयी. कार्यक्रम में शिशिर जायसवाल, रमेश कुमार, बासुदेव महतो, विवेक मंडल, लालमोहन महतो, जीतेंद्र महतो, हेमलाल महतो, बालेश्वर कुमार महतो समेत अन्य मौजूद थे.

पारसनाथ महाविद्यालय में भी किया गया आयोजन

डुमरी, पारसनाथ महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को कॉलेज के सभागार में विश्व मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. अध्यक्षता उप प्राचार्य प्रो यशवंत कुमार सिन्हा व संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो योगेश प्रसाद ने किया. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिभूषण ने कहा कि लोगों के बीच भाषा के प्रति प्रेम, संरक्षण और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह दिन पूरी दुनिया में मनाया जाता है. उप प्राचार्य श्री सिन्हा ने कहा कि भाषाई विविधता को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के महत्व पर जोर देने के लिए हरेक साल 21 फरवरी को विश्व मातृभाषा दिवस मनाया जाता है. कार्यक्रम में प्रो कुबेर प्रसाद, प्रो विनोद कुमार अकेला, प्रो उमा पांडेय, प्रो मधु जायसवाल, प्रो संगीता कुमारी, प्रो दिव्या रानी, लवली, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो रजनी कुमारी आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola