Giridih News: सूप, दउरा, डाला और पंखा की बढ़ी मांग
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 22 Oct 2025 10:01 PM
Giridih News: छठ पर्व को लेकर बांस से निर्मित सामग्री सूप, टोकरी (कड़हुल), दउरा, डाला, पंखा आदि की मांग बढ़ गयी है. मांग को देखते हुए बांस की सामग्री बनानेवाले कारीगर पर कार्य में लगे हुए हैं. देवरी प्रखंड के परसाटांड़ गांव के कई परिवार बांस की सामग्री बनाने में जुटे हुए हैं.
बांस की सामग्री बनाने में जुटे मेघलाल मोहली, अर्जुन मोहली, महादेव मोहली, पोखन मोहली, सोमरी देवी, विनय मोहली, जीतन मोहली, सोनिया देवी, शिबू मोहली, विकास मोहली, अयोध्या मोहली, कांता देवी, सुमन कुमारी, लाजवंती कुमारी, प्रतिमा, कुमारी, बसंती कुमारी आदि लोगों ने बताया कि छठ पर्व में बांस से निर्मित सामग्री की मांग बढ़ जाती है. इसलिए परिवार के सभी सदस्य अभी बांस की सामग्री बनाने में जुटे हुए हैं.
सुविधा मिलने पर ले सकता उद्योग का रूप
बांस की सामग्री बनाने में जुटे कारीगर के परिवारों का कहना है कि सामग्री बेचने के लिए प्रशिक्षण एवं ऋण मिलने से यह कार्य उद्योग का रूप ले सकता है. पूंजी, प्रशिक्षण व बाजार की उपलब्धता के अभाव में वे पर्याप्त मात्रा में सामग्री नहीं बना पा रहे हैं. वर्तमान समय में बांस से निर्मित सामग्री से प्राप्त होनेवाली आय से किसी तरह से जीवन-यापन कर रहे हैं.साप्ताहिक हाट में लोगों ने की खरीदारी
इधर, छठ पर्व को लेकर बुधवार को देवरी स्थित साप्ताहिक हाट में बांस से निर्मित सामग्री सूप, सुप्ति, टोकरी (कड़हुल), दउरा, डाला, पंखा आदि की जमकर खरीद बिक्री हुई. प्रखंड के चतरो, मंडरो व घोरंजी बाजार में भी बांस से निर्मित सामग्री की खरीदारी लोग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










