Giridih News: सब्जी बंटवारे को ले मारपीट, तीन घायल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 13 Apr 2025 10:53 PM
Giridih News: गांडेय थाना क्षेत्र के करीबांक गांव में सब्जी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में लालू राणा, जागेश्वर राणा और राधा देवी शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है.
जानकारी के अनुसार पीड़ितों का पड़ोसियों के साथ साझेदारी में खेत में सब्जी लगाने का समझौता था. शनिवार को एक पक्ष खेत से सब्जी तोड़ लिया. रविवार को जब पीड़ित पक्ष सब्जी तोड़ने खेत पहुंचा, तो गोतिया ने उन्हें सब्जी तोड़ने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी.
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल तीनों का इलाजरत हैं.
क्या कहते हैं थानेदार
मामले को लेकर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. हालांकि, अभी तक थाना में किसी ने शिकायत नहीं की है. शिकायत मिलने पर आगे की कार्रावाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










