Giridih News: तेज आवाज के साथ सड़क के बीचों-बीच फटी धरती, दहशत में लोग
Published by : Kunal Kishore Updated At : 15 Sep 2024 1:28 PM
गिरिडीह के बनियाडीह-कबरीबाद मेन रोड में तेज आवाज के साथ धरती धंस गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
Giridih News, सूरज सिन्हा : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी अंतर्गत बनियाडीह-कबरीबाद मुख्य सड़क के किनारे कोयला के अवैध खनन के कारण जमीन धंस गई है. तेज बारिश के कारण जमीन धंसने के साथ बड़ा सा गोफ बन गया है. इस घटना से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है.
तेज आवाज के साथ फटी धरती, सहमे लोग
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह तेज आवाज के साथ भूमि धंस गई. मुख्य सड़क के किनारे बड़ा सा गोफ बन गया है. वहीं कुछ दूरी तक जमीन में दरार उत्पन्न हो गई है. बताया जाता है कि जिस जगह जमीन धंसी है उससे कुछ दूरी पर वर्षों से कोयला का अवैध खनन होता रहा है. कोयला माफियाओं द्वारा अंधाधुंध तरीके से कोयले की कटाई कर इसकी तस्करी की जाती रही है.
सीसीएल प्रबंधन ने दिया गढ्ढे को भरने का निर्देश
सीसीएल द्वारा डोजरिंग अभियान के चंद दिनों बाद पुनः कोयला तस्करी का धंधा शुरू हो जाता था. इस वजह से जमीन खोखला हो गया और तेज बारिश से भूधंसान की घटना हुई. इधर ग्रामीणों और राहगिरो में दहशत का माहौल देखा जा रहा है. वहीं सीसीएल प्रबंधन ने घटनास्थल का जायजा लिया है और गोफ को भरने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










