Giridih News: डीआरडीए के निदेशक ने की योजनाओं की गुणवत्ता की जांच

Giridih News: डीआरडीए के निदेशक रंथू महतो ने गुरुवार को टीम के साथ जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत के मुरखारी, सीमानी, बराटांड़, आंध रकोला सहित विभिन्न गांवों का दौरा कर मनरेगा योजना से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की.
डीआरडीए के निदेशक रंथू महतो ने डोभा, टीसीबी, सिंचाई कूप, बागवानी, आवास सहित कई अन्य तरह से संचालित कार्यों की जांच कर गुणवत्ता देखी. कहा कि मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की अब खैर नहीं होगी. कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी तरह की योजनाओं को जमीन पर उतारना एवं जिले से दिए गए प्रारूप को ससमय अचीव करना आप सबों की जवाबदेही है. उन्होंने समय पर बागवानी की पटवन तथा साफ सफाई कराने का भी निर्देश दिया. कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत तक टारगेट हर हाल में पूरा किया जाए. इस दौरान लाभुकों को कार्यों में तेजी लाने का भी कड़ा निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में बीडीओ अमल कुमार, बीपीओ गणेश कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार हेंब्रम, मुखियाके पति लक्ष्मण महतो, बिपिन सेठ, नागेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह, बिनोद यादव, उप मुखिया अंबिका पंडा, संजय पंडित, रविंद्र पंडा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




