Giridih News: बंद पड़े जलमीनार को चालू करवाने की मांग

Giridih News: एक माह पूर्व जलमीनार को चालू किया गया था. चालू किए जाने के महज तीन दिनों के बाद खराबी की वजह से पानी की सप्लाई बाधित हो गयी. इसके बाद कार्य में लगे कर्मियों के द्वारा मोटर को खोल लिया गया.
देवरी प्रखंड अंतर्गत खटौरी गांव के ग्रामीणों ने गांव में बंद पड़े जलमीनार को चालू करवाने की मांग की है. ग्रामीण प्रवीण यादव, मिथिलेश कुमार, सुधीर कुमार, चेतन यादव, बासुदेव यादव, चन्द्रमणि यादव, सुखु यादव, प्रेमलता देवी आदि ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत एक माह पूर्व जलमीनार को चालू किया गया था. चालू किए जाने के महज तीन दिनों के बाद खराबी की वजह से पानी की सप्लाई बाधित हो गयी. इसके बाद कार्य में लगे कर्मियों के द्वारा मोटर को खोल लिया गया. इसके फलस्वरूप गांव में पानी की सप्लाई बंद है. इस वजह से गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










