Giridih News : झामुमो के स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

Giridih News : 52वें स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को ले झामुमो महिला मोर्चा ने की बैठक, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को सजाया जायेगा
गिरिडीह, झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में शनिवार को गिरिडीह जिले में झामुमो के 52वां स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर झामुमाे महिला मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता नेत्री प्रमिला मेहरा ने की. कहा कि गिरिडीह जिला का 52वां स्थापना दिवस के साथ गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की उनके राजनीतिक जीवन शुरू करने की पहला वर्षगांठ है. निर्णय लिया गया कि चार मार्च को आहूत स्थापना दिवस को सफल बनाने में हर वर्ष से बढ़कर इस बार महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा. इसके लिए युद्धस्तर पर क्षेत्र में जाकर ज्यादा से ज्यादा की संख्या में महिलाओं को स्थापना दिवस में आने के लिए निमंत्रण देना होगा, तभी यह स्थापना दिवस ऐतिहासिक बन सकता है.
शहर के विभिन्न चौक-चौराहे को सजाया जायेगा, ताकि लोगों को अपना शहर भव्य लगे. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न जगहों पर भी किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई मंत्री शामिल होंगे. बैठक में जिला परिषद सदस्य हिंगामुनि मुर्मू, बबली मरांडी, ज्योति सोरेन, अनामिका मुर्मू, अंजलि किस्कू, प्रमिला देवी, शांति मुर्मू, पूजा मुर्मू, किरण देवी, सुमित्रा देवी, आसमा खातून, आशा देवी, जीलानी बानो, नंदा सिंह, नमरी, किरण कुमारी, सुनीता कुमारी, मीरा देवी, सरिता चौड़े, पानू देवी आदि शामिल हुई.पीरटांड़ से अधिक से अधिक संख्या में जुटें कार्यकर्ता : सुदिव्य
पीरटांड़, झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार को पीरटांड़ में अहम बैठक हुई. गिरिडीह के विधायक सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गयी. मंत्री ने कहा कि प्रत्येक साल चार मार्च को गिरिडीह में कार्यक्रम का आयोजन होता है. इसमें भारी संख्या में लोगों का जुटान भी होता है. कार्यक्रम सालभर ऊर्जा देता है. इस वर्ष और विशाल कार्यक्रम करने की तैयारी है. हम उम्मीद करते हैं कि कार्यक्रम में पीरटांड़ से अधिक से अधिक संख्या में लोग जुटेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया. कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भी भरोसा दिया. इस दौरान कार्यक्रम स्थल गिरिडीह आने जाने के लिए संसाधन को लेकर भी विशेष रूप से साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की गयी. मौके पर हीरालाल महतो, युवराज महतो, महावीर मुर्मू, नीलकंठ महतो, राधेश्याम मदक, विद्याभूषण मिश्रा, अमित चंद्रवंशी, अंबिका राय समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




