Giridih News: रोड के किनारे मिला शव, शिनाख्त नहीं
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पायी. पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस शव के पहचान में लगी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.
विज्ञापन
पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में रविवार शाम सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया. शाम में कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी उनकी नजर गिरी हुई बाइक पर पड़ी. नजदीक पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे पड़ा हुआ था. इसकी जानकारी पचंबा थाना को दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल भेज दिया. जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव को पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










