Giridih News: गिरिडीह-पचंबा फोरलेन का डीसी ने किया निरीक्षण

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Aug 2025 11:21 PM

विज्ञापन

Giridih News: डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को गिरिडीह-पचंबा फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अतिक्रमण हटाने, सड़क चौड़ीकरण, पेड़ों की कटाई, बिजली के तारों की शिफ्टिंग, नली-नालों की साफ-सफाई समेत अधूरे कार्यों की स्थिति देखी. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को विभाग आपसी समन्वय से दूर करें, ताकि तय समय पर परियोजना पूरी की जा सके. उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि फोरलेन का निर्माण कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ हो. कहा कि कार्य के दौरान आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए. सड़क निर्माण के दौरान नियमित पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल से लोगों को समस्या न हो. बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इसे लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया था. कहा कि सड़क बनने के बाद शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा. निरीक्षण के दौरान पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola