ePaper

Giridih News: कटहल का पेड़ जलाने की शिकायत की, तो पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 12 Sep 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: कटहल का पेड़ जलाने की शिकायत की, तो पीट-पीटकर मार डाला

सरायढेला थाना की पुलिस को दिये फर्द बयान कहा है कि वीरेंद्र यादव, रोहित यादव, महादेव यादव, धर्मी देवी, मीना देवी, गीता देवी, अशोक यादव व लक्ष्मण महतो ने उसके पति के साथ मारपीट कर हत्या कर दी.

विज्ञापन

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टाटोक्यारी निवासी स्व शिबू महतो की पत्नी ललिता देवी ने गुरुवार एसएनएमएमसीएच में अपने पति की हत्या का आरोप गांव के आठ लोगों पर लगाया. सरायढेला थाना की पुलिस को दिये फर्द बयान कहा है कि वीरेंद्र यादव, रोहित यादव, महादेव यादव, धर्मी देवी, मीना देवी, गीता देवी, अशोक यादव व लक्ष्मण महतो ने उसके पति के साथ मारपीट कर हत्या कर दी.

कटहल पेड़ जाने का विवाद में हुई हत्या

ललिता देवी ने बताया कि कटहल के मेरे पेड़ को इन सभी आरोपियों ने तीन माह पहले जला दिया था. तब मेरे पति मुफस्लिल थाना में शिकायत की थी. पुलिस जांच के लिए भी आयी थी. पुलिस ने शिबू को थाना आने के लिए कहा. तब मेरे पति कागजात के साथ थाना पहुंचे तथा जमीन संबंधी कागजात को जमा कर वापस घर आ रहे थे. उसी बीच मेरे पति पर इनलोगों ने हमला कर दिया. लाठी-डंडा और फरसा से मारने लगे. जब जमीन पर गिर गये तो पत्थर से लगातार सिर पर वार किया. उसके बाद हम लोगों को भी धमकी दी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola