Giridih News: फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव मिला, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: फंदे पर झूलता मिला विवाहिता का शव मिला, जांच शुरू

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के कुसमाटांड़ मोहल्ले में सोमवार को एक विवाहिता का शव उसके ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतका की पहचान मोहम्मद तबरेज अंसारी की पत्नी नाजिया बानो के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बता दें कि काफी देरप तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पचंबा पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने बताया कि सुबह जब नाजिया ने दरवाजा नहीं खोला और किसी भी आवाज का जवाब नहीं दिया तो घरवालों को शक हुआ.

दरवाजा तोड़कर पुलिस ने फंदे उतारा शव

काफी देर प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला का शव फंदे से लटका मिला. स्थानीय लोगों के अनुसार नाजिया की शादी कुछ वर्ष पूर्व मोहम्मद तबरेज अंसारी से हुई थी. शादीशुदा जीवन में किसी प्रकार की परेशानियों की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस मृतका के मायके पक्ष से भी संपर्क कर रही है ताकि मामले में कोई घरेलू कलह या अन्य कारण की जानकारी मिल सके.

दर्ज किया गया है यूडी केस : थाना प्रभारी

मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि इसने फांसी क्यों लगाई, उन कारणों का भी अभी तक पता नहीं चला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola