Giridih News : बाइक रैली निकालकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

Giridih News : डीसी व एसपी ने रैली को किया रवाना, बोले उपायुक्त : बेटी के जन्म पर समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाना कार्यक्रम का उद्देश्य
गिरिडीह. ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर शनिवार को गिरिडीह समाहरणालय परिसर में डीसी और एसपी ने रवाना किया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत कुमार मिश्रा समेत समाज कल्याण विभाग के कई अधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. डीसी ने अभियान के तहत बाइक रैली में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में एक बेटी-एक सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया.
बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व
डीसी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है. बेटी भी समाज के उत्थान का कारण बन सकती है. इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ संरक्षण का संदेश दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है. साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है. जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दी जा रही है. उन्होंने कहा कि बेटी की रक्षा करना सबका दायित्व है. इसके अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देश पर सभी बाइक पर स्टीकर और स्लोगन चिपकाएं गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




