Giridih News: बीडीओ ने ऑनलाइन कैफे को जांच कर बंद कराया

Updated at : 13 Feb 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: बीडीओ ने ऑनलाइन कैफे को जांच कर बंद कराया

Giridih News: तिसरी प्रखंड मुख्यालय के पास मुख्य सड़क पर संत मेरिज स्कूल के समीप संचालित सूरज ऑनलाइन कैफे को गुरुवार को बीडीओ मनीष कुमार ने जांच कर बंद करवा दिया.

विज्ञापन

बीडीओ ने उक्त कैफे में रखी सभी मशीनों को जब्त कर लिया. पूछताछ के लिए कैफे संचालक मंटू कुमार को थाना ले जाया गया है. बीडीओ ने कहा कि उक्त कैफे में अवैध रूप से आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत की गयी थी. उन्होंने कैफे में पहुंचकर जांच की. इस संबंध में संचालक से आधार कार्ड बनाने से संबंधित दस्तावेज मांगे गये, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा. इसलिए कैफे को तब तक बंद रखने का आदेश दिया गया है, जब तक इसकी पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती. मालूम रहे कि उक्त कैफे के खिलाफ यह शिकायत थी कि वहां अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाया जा रहा है. इसके लिए ग्रामीणों से मनमानी पैसे की वसूली की जा रही थी. कई लोगों ने आधार कार्ड बनवाने में दो हजार रुपये लेने के शिकायत की थी. बीडीओ के साथ इस दौरान वहां तिसरी थाना नीरज कुमार व प्रभारी एमओ राजन कुमार भी थे. संवाददाता- अमरदीप सिन्हा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola