GIridih News :रोहित साइंस, नंदन कॉमर्स और प्रीति कॉमर्स के बने जिला टॉपर

Updated:
विज्ञापन
GIridih News :रोहित साइंस, नंदन कॉमर्स और प्रीति कॉमर्स के बने जिला टॉपर

GIridih News :गिरिडीह जिले में जैक इंटर बोर्ड की परीक्षा में कुल 26948 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 94 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं. इस प्रकार सफल होने वालों बच्चों की कुल संख्या 25212 है.

विज्ञापन

विज्ञान संख्या में कुल 7763 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें लगभग 87.5 प्रतिशत बच्चे सफल हुए हैं. वहीं, कला संकाय में कुल 18227 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 96.5 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है. वाणिज्य में 948 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें 86.7 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की. विज्ञान संकाय में कुल 6061 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से और 739 बच्चों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की है. जबकि कला संकाय की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने वालों बच्चों की कुल संख्या 8824 है और द्वितीय श्रेणी में 8561 बच्चों ने सफलता हासिल की. वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 360 बच्चे प्रथम श्रेणी और 433 बच्चे द्वितीय श्रेणी से सफल हुए हैं. घाघरा इंटर साइंस कॉलेज बगोदर का रोहित कुमार साइंस, प्लस टू हाई स्कूल नंदन कुमार सिन्हा कॉमर्स तथा पंचायत हाई स्कूल, बरियारपुर खुखरा की प्रीति कुमारी आर्ट्स में जिला टॉपर रहे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola