Giridh News: पीड़ित परिवार से मिले डुमरी विधायक जयराम, दी सांत्वना

Updated at : 02 Jun 2025 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
Giridh News: पीड़ित परिवार से मिले डुमरी विधायक जयराम, दी सांत्वना

Giridh News: पीरटांड़ थाना अंतर्गत कुम्हरलालो पंचायत के कठवारा गांव में 14 वर्षीय धोनी रजवार की मारपीट के बाद मौत के मामले में रविवार को मृतक के परिजनों से मिलने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी के विधायक जयराम महतो पहुंचे. यहां उन्होंने मृतक की मां से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए सांत्वना दी.

विज्ञापन

विधायक जयराम महतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे और सदन की बैठक में भी इस बात को रखेंगे. दोषी के ऊपर कार्रवाई करने के लिए प्रशासन से भी उन्होंने बात की. बता दें कि कठवारा निवासी स्व लखन रजवार का एकमात्र पुत्र धोनी रजवार को कठवारा निवासी मिथलेश तिवारी ने मारपीट की थी. इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी थी.

आरोपी को भेजा जा चुका है जेल

लोगों ने हत्या के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए रविवार की सुबह आरोपी मिथलेश तिवारी को जेल भेज दिया. मौके पर जेएलकेएम नेता नवीन आनंद चौरसिया, जिलाध्यक्ष रॉकी नवल, सुरेंद्र महतो, गाजो महतो, नरेश महतो, उमेश कुमार, जीतू रजवार, बलराम रजवार, राजू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola