नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी | Prabhat Khabar Network

पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह कुलहरिया गांव में नाली निर्माण को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नौ लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह कुलहरिया गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में जुम्मन अंसारी, नासिरा अंसारी, जाफर अंसारी और हुसैन अंसारी शामिल हैं.

नाली टूटने के बाद चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि गांव में दोनों पक्षों के घरों से निकलने वाली नाली एक ही है. नाली टूट जाने के बाद उसके पुनर्निर्माण को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. शुक्रवार को इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे.

मारपीट में नौ लोग घायल

मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के कुल नौ लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने सभी घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया.

दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पचंबा थाना में आवेदन दिया गया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
Rakesh Sinha

लेखक के बारे में

By Rakesh Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola