एसआइआर के विशेष कैंप का डीसी ने किया निरीक्षण, नये मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

महेशमुंडा स्थित बूथ में एस आई आर की जानकारी लेते डीसी | Prabhat Khabar Network

विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले भर में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं. डीसी ने इन कैंपों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआइआर) 2026 के तहत मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले के सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित किये जा रहे हैं. शनिवार को डीसी रामनिवास यादव ने गांडेय पहुंचकर विशेष कैंप का निरीक्षण किया. उन्होंने संत जॉन ब्रिटो महेशमुंडा स्थित बूथ का जायजा लिया और एसआइआर से संबंधित कार्यों की जानकारी ली.

नये मतदाताओं के नाम जोड़ने में कोताही नहीं बरतें

निरीक्षण के दौरान डीसी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी कर चुके नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में किसी व्यक्ति का नाम छूट गया है, हट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर उसका तत्काल सुधार सुनिश्चित करें.

इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के विद्यार्थियों से किया संवाद

इसके बाद डीसी प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय पहुंचे. यहां उन्होंने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया. उन्होंने बच्चों को मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित रखने के महत्व और एसआइआर के उद्देश्य की जानकारी दी.

डीसी ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों में मतदान प्रक्रिया को लेकर अच्छी जागरूकता है. इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवा समाज के बीच जाकर लोगों को जागरूक कर सकते हैं. इससे मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी.

18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम जोड़ने पर जोर

उन्होंने कहा कि जिले के सभी बूथों पर विशेष कैंप के माध्यम से 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का कार्य किया जा रहा है. विद्यालयों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के जरिये विद्यार्थियों को मतदाता सूची के निर्माण और पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है, ताकि वे अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें.



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola