जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना को लेकर प्रगणकों को मिला प्रशिक्षण | Prabhat Khabar Network
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जमुआ प्रखंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया, हैंडबुक और दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शनिवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना हैंडबुक एवं संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गयी.
मास्टर ट्रेनर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर आकाश वाजपेयी ने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने और आंकड़ों को सही तरीके से दर्ज करने पर जोर दिया.
30 अगस्त तक हैंडबुक कार्य पूरा करने का निर्देश
बीडीओ अमलजी ने कहा कि जनगणना का कार्य समयबद्ध और पूरी तरह त्रुटिरहित होना चाहिए. उन्होंने 20 से 30 अगस्त के बीच जनगणना हैंडबुक से संबंधित कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रशासनिक नीतियों और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनते हैं.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










