Giridih News: वन विभाग ने की कार्रवाई, दो टन माइका जब्त

Updated at : 06 Mar 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: वन विभाग ने की कार्रवाई, दो टन माइका जब्त

Giridih News: गावां वन विभाग की टीम ने चरका और सदवा पहाड़ में अवैध माइका खनन के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

अभियान में दो टन माइका सहित छैनी-हथौड़ी, धामा, कुदाल आदि जब्त किया. वन विभाग ने यह कार्रवाई रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर किया है. वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि खदान संचालक को चिह्नित कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. यह अभियान जारी रहेगा. मालूम रहे कि गावां प्रखंड के सुदूर जंगलों में रोक के बाबजूद माइका का लगातार खनन किया जा रहा है. इस कार्य में नाबालिग बच्चों व महिलाओं को भी लगाया जाता है. माफिया चंद रुपयों का प्रलोभन देकर लोगों को गहरे खदान में खनन के लिए भेजते हैं. खदान के धंसने से कई मजदूरों की मौत हो चुकी है. छापेमारी में जिलाजीत कुमार, हीरालाल पंडित, सुरेश महतो, सुधीर बेसरा, आलोक मोहन पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola