सड़क दुर्घटना में पांच घायल

Updated at : 27 Apr 2024 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पांच घायल

देवरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

देवरी. चतरो-देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के बजरंग मोड़ चतरो के पास बाइक में चपेट में आने से देवरी थाना क्षेत्र के हरिरायडीह गांव के दिनेश यादव की पुत्री शिवानी कुमारी 06 वर्ष व बाइक चालक भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के सोगरा गांव निवासी रमेश सिंह घायल हो गये. दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले लाया गया. शिवानी कुमारी को प्राथमिक इलाज के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया. इधर,चतरो-गावां मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के बेलाकोला गांव निवासी अनिल हाजरा (32 वर्ष), लीलावती देवी (26 वर्ष) व मनीषा कुमारी (14 वर्ष) घायल हो गये. तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घायल अनिल हाजरा ने बताया कि वह अपनी पत्नी लीलावती देवी व भतीजी मनीषा को लेकर बाइक से गंधिया (गरहाटांड़) से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नायकडीह गांव के पास एक चार पहिया वाहन के चालक ने बाइक में धक्का मारकर भाग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola