Giridih News :पांच एकड़ में गन्ने की तैयार फसल में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :पांच एकड़ में गन्ने की तैयार फसल में लगी आग, 10 लाख का नुकसान

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लक्षीबागी में करीब पांच एकड़ में लगे गन्ने की तैयार फसल में शुक्रवार की रात आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते करीब पांच एकड़ खेत को अपनी चपेट में ले लिया. इससे 10 लाख का नुकसान हुआ.

विज्ञापन

किसानों की नजर जब आग पर पड़ी तो आनन-फानन में उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक करीब 15 किसानों के खेतों में लगी गन्ने के फसल जल कर बर्बाद हो गयी. रात में नुकसान का आकलन नहीं हो सका. शनिवार की अलसुबह किसान खेत पहुंचे, तो पता चला की कुछ नहीं बचा. पूरी फसल बर्बाद हो गयी है. इससे उन्हें लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है. किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष ही गन्ने की फसल लगायी गयी थी, जो तैयार भी हो चुका थी, लेकिन आग लगने से बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा है.

ये किसान हुए प्रभावित

प्रभावित किसानों में सोनू मेहता, लक्ष्मण मेहता, दिलीप कुमार, गोपाल मेहता, भुनेश्वर मेहता, अनिल मेहता, प्रकाश मेहता, मनोज मेहता, नुनूलाल मेहता, सागर मेहता, कार्तिक मेहता, सुरेंद्र मेहता, अरविंद मेहता, डोमन मेहता, वासो मेहता, भैरवलाल मेहता, लालमोहन मेहता, महावीर मेहता शामिल हैं. किसानों का कहना है कि आग कैसे लगी या किसने लगायी, यह पता नहीं चल पाया. लेकिन, उनकी मेहनत पूरी तरह से पानी फिर लगा है. साथ ही उनकी जमा पूंजी भी डूब गयी.

सीओ से मुआवजे की मांग

किसानों ने बगोदर सीओ प्रवीण कुमार को सूचना देते हुए मुआवजे की मांग की है. बता दें कि गर्मी के दिनों में बगोदर वन क्षेत्र में लगातार आगजनी की घटना हो रही है. दो दिन पूर्व अटका-संतुरपी इलाके में भी सड़क किनारे अगलगी से कई पेड़ झुलस गये. आग कैसे लगती है, इसके कारणों का पता नहीं चल पा रहा है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola