Giridih News: मारपीट और चेन छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: मारपीट और चेन छीनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र में मारपीट और चेन छीनने की घटना सामने आयी है. इस मामले में पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

घटना को लेकर कल्याणडीह निवासी जयकांत कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया था. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय युवक सूरज कुमार साव ने उनसे मारपीट की और सोने की चेन छीन ली. इसी आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 97/25 दर्ज किया है. मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola