जमीन विवाद में मारपीट, एक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

धनवार थाना अंतर्गत बाघमारी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. धनवार के सिनेमा रोड निवासी रंजीत प्रसाद पिता चांद मोदी ने धनवार सीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
खोरीमहुआ.
धनवार थाना अंतर्गत बाघमारी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया. धनवार के सिनेमा रोड निवासी रंजीत प्रसाद पिता चांद मोदी ने धनवार सीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. कहा है कि जमीन मेरे दादा के नाम से खरीद हुई जमीन है. जमीन धनवार थाना क्षेत्र के बाघमारी मौजा में है. इसका जोत आबाद हमलोग करते आ रहे हैं. उक्त जमीन का राजस्व लगान भी मेरे दादा के नाम से 2024 तक हासिल है. इसका अनुमंडल रिपोर्ट मेरे पक्ष में है. इसके बाद भी अबोध राय, अफरोज मियां तथा इंद्र यादव समेत अन्य लोग कुछ वर्ष पूर्व से ही पांच लाख रंगदारी की मांग क रहे हैं. उन्होंने अनुमंडल कार्यालय में आवेदन दिया था. भुक्तभोगी सीओ को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. इधर, धनवार सीओ ने वेदन को धनवार थाना को अग्रसारित कर कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










