Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Updated at : 26 Feb 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Giridih News :गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदाखुर्द में एक ही परिवार के छह लोगों को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. घटना मंगलवार की है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में भोला पंडित, मोहनी देवी, शिवानी कुमारी, विजय पंडित, रेणु देवी और एक अन्य व्यक्ति है.

विज्ञापन

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदगुंदाखुर्द में एक ही परिवार के छह लोगों को कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. घटना मंगलवार की है. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में भोला पंडित, मोहनी देवी, शिवानी कुमारी, विजय पंडित, रेणु देवी और एक अन्य व्यक्ति है. मारपीट में घायल भोला पंडित ने बताया कि घर के पास उसकी एक जमीन है. उस जमीन काे उसने कुछ दिन तक घेरकर रखा था. मंगलवार की सुबह उसे हटाया जा रहा था, ताकि दीवार देकर अच्छे ढंग से घेरा जा सके. इस क्रम में करीब 10-15 लोग वहां आये और गाली गलौज करने लगे. वे लोग जमीन काे घेरने से मना करने लगे. जब इसका विरोध किया तो उक्त लोग भड़क गये और उनके साथ मारपीट करने लगे. मारपीट होते देख जब घर के सदस्य बाहर आये, तो उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद धमकी देते हुए वे लोग वहां से चले गये. बाद में लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि जांच की जा रही है. जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola