Giridih News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 29 Oct 2025 10:38 PM
Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में शबनम खातून, मोहम्मद मुख्तार शेख और मोहम्मद तौसीफ शामिल हैं. मारपीट के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है.
घायल मोहम्मद मुख्तार शेख ने बताया कि पिछले सात वर्षों से उनका अपने गोतियों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस संबंध में उन्होंने कई बार पचंबा थाना और एसपी कार्यालय में भी आवेदन दिया, लेकिन इसके बावजूद इस विवाद का समाधान नहीं हो सका. बुधवार को जब दूसरे पक्ष के लोग विवादित भूमि पर बाउंड्री का निर्माण कराने लगे तो पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया. आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया. शोरगुल के बाद आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया और विवाद को किसी तरह शांत कराया. इधर, मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










