Giridih News: पिता-पुत्र खेल रहे थे लाठी, हृदयाघात से पिता की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: पिता-पुत्र खेल रहे थे लाठी, हृदयाघात से पिता की मौत

Giridih News: रामनवमी के मौके पर मधवाडीह बजरंगबली मंदिर प्रागंण में आयोजित अखाड़ा में पिता पुत्र के करतब देख ग्रामीणों की ताली और वाहवाही चंद मिनट में उस समय गम में बदल गयी जब करतब दिखाने के दौरान पिता को हृदयाघात हो गया. जिससे वे जमीन पर गिर पड़े.

विज्ञापन

लोगों को जबतक कुछ समझ में आता देखते ही देखते सुखदेव प्रसाद यादव (55) ने दम तोड़ दिया. लोगों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया. लेकिन, कोई हरकत नहीं देख चीख पुकार मच गयी. हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें महेशमुंडा स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रामनवमी के मौके पर अखाड़े में करतब दिखाते समय हादसा

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि रामनवमी के मौके पर ग्रामीणों की ओर से रविवार को मधवाडीह बजरंगबली मंदिर प्रांगण में अखाड़ा का आयोजन किया गया था. यहां ग्रामीण लाठी से तरह-तरह के खेल प्रदर्शन कर रहे थे. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा थी. गांव के ही सुखदेव प्रसाद यादव भी करतब दिखाने अपने पुत्र विक्की यादव के साथ दंगल में उतर गये. पिता-पुत्र डंके के धुन पर करतब दिखाने लगे. इस दौरान करतब पूरा होने के बाद सुखदेव प्रसाद यादव लाठी भी नहीं रख पाये और अचानक उसे हदृयाघात हो गया. वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. पूरे गांव में मातम में तब्दील हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola