Giridih News :स्कूल यूनिफार्म में ही मिलेगी केंद्र में प्रवेश की अनुमति

Updated at : 14 Feb 2025 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :स्कूल यूनिफार्म में ही मिलेगी केंद्र में प्रवेश की अनुमति

Giridih News :सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सीबीएसई बोर्ड की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सोनी तिवारी ने बताया कि गिरिडीह जिला के कुल 33 स्कूलों के 5863 परीक्षार्थी दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे.

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी

जिले के 33 केंद्रों को नौ सेक्टर में बांटा गया है,

5863 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी. इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सीबीएसई बोर्ड की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सोनी तिवारी ने बताया कि गिरिडीह जिला के कुल 33 स्कूलों के 5863 परीक्षार्थी दोनों कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होंगे. दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा के लिए पूरे जिले में नौ सेंटर बनाये गये हैं. परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को ड्रेस कोड यानि स्कूल यूनिफार्म पहनकर आना होगा. परीक्षा को लेकर सीबीएसई बोर्ड गाइडलाइन और टाइम टेबल पहले ही जारी कर चुका है. स्टूडेंट्स को दिये गये प्रवेश पत्र में फोटो के साथ ही स्टूडेंट का नाम व अन्य विवरण है. साथ ही परीक्षार्थी किस विषय की परीक्षा देंगे और उन विषयों की परीक्षा कब-कब है, इसका टाइम टेबल भी दिया गया है. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी का फोटो और विषय का मिलान आवश्यक है. कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जायेगी. परीक्षा की सूचना पुलिस अधिकारियों को भी दी गयी है.

चार सरकारी विद्यालयों के छात्र भी देंगे परीक्षासीबीएसई बोर्ड की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि इस साल चार सरकारी विद्यालय के छात्र सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देंगे. कहा कि पहले 29 स्कूल के बच्चे सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देते थे, परंतु अब झारखंड सरकार के द्वारा गिरिडीह जिला के पचंबा हाइस्कूल, सर जेसी बोस स्कूल, मॉडल स्कूल निमियाघाट और केजीबीवि माथाडीह को सीबीएसई बोर्ड में सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस के तहत जोड़ दिया गया है. इसके कारण अब उन स्कूलों में भी पढ़ने वाले बच्चे भी सीबीएसई बोर्ड से परीक्षा देंगे.

परीक्षा केंद्र पर इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंधबताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर कैलकुलेटर, लिखित पेपर जैसी चीजों की अनुमति नहीं है. इसके अलावा स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरबैंड, माइक्रोफोन हेल्थ बैंड जैसे गैजेट, पर्स, चश्मा, बैग जैसी चीजों पर भी रोक रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola