Giridih News :किसी भी अपराध में 24 घंटे में भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें : एसपी

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :24 Apr 2026 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :किसी भी अपराध में 24 घंटे में भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें : एसपी

Giridih News :अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह के एसपी सभागार में क्राइम मीटिंग हुई. अध्यक्षता एसपी डॉ बिमल कुमार ने की. इसमें जिलेभर के डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, सभी थाना व ओपी प्रभारी शामिल हुए.

विज्ञापन

बैठक के दौरान एसपी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में अपराध की घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी. यदि किसी कारणवश कोई आपराधिक घटना घटती है, तो संबंधित पुलिस को 24 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी. एसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई से ही आम जनता का पुलिस पर विश्वास कायम रहेगा.

क्षेत्र में बरते विशेष सतर्कता

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. खासकर बैंक, सीएसपी केंद्र, जेवरात की दुकानें और अन्य ऐसे स्थान जहां नकद या मूल्यवान सामान रखा जाता है, वहां नियमित गश्ती और निगरानी बढ़ाने को कहा गया. दागी अपराधियों व हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश भी दिया. कहा कि ऐसे अपराधियों की निरंतर मॉनीटरिंग बेहद जरूरी है, ताकि वे दोबारा किसी आपराधिक घटना को अंजाम ना दे सकें. इसके साथ ही एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने की हिदायत दी. कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola