Giridih News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में रविवार को झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी विनय सरावगी के दिशा-निर्देश पर गिरिडीह के पीठासीन अधिकारी अशोक जैन की देखरेख में उनकी टीम द्वारा सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया.
विज्ञापन
चुनाव में गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के 314 में 213 सदस्यों ने अपने मतदान का प्रयोग किया. बताया गया कि रांची के बसंत कुमार मित्तल और सुरेश चंद्र अग्रवाल उम्मीदवार के रूप में थे. 15 अप्रैल को परिणाम आयोगा.
आठ सदस्यों की संचालन समिति बनाई गई थी
इस मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु गिरिडीह मारवाडी सम्मलेन का आठ सदस्यों की संचालन समिति बनाई गई थी जिनमें प्रदीप डोकानिया, सुनील मोदी, निर्मल सलामपुरिया, अनुज अग्रवाल, प्रवीण बगेड़िया, राकेश मोदी, दिनेश खेतान, अमित जालान को शामिल किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










