Girirdih News :समाज की तरक्की की बुनियाद होती है शिक्षा : डॉ सरफराज

Girirdih News :जेयूए पब्लिक स्कूल खोरीमहुआ में तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. कॉन्फ्रेंस में शिक्षा, समाज और सियासत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व झारखंड सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सरफराज अहमद तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी थे.
जेयूए पब्लिक स्कूल खोरीमहुआ में तालिमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. कॉन्फ्रेंस में शिक्षा, समाज और सियासत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व झारखंड सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सरफराज अहमद तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी थे. कॉन्फ्रेंस में कई बड़े ओलमा-ए-कराम ने शिक्षा के महत्व और समाज में इसकी बढ़ती भूमिका पर चर्चा की. वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया. मुख्य अतिथि डॉ अहमद ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की की बुनियाद होती है. जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे, तब तक विकास और जागरूकता संभव नहीं है. उन्होंने खासतौर पर युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और आधुनिक युग में ज्ञान अर्जित करने पर जोर दिया. पूर्व विधायक श्री अंसारी ने भी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला. स्कूल प्रबंधन और आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया. जेयूए पब्लिक स्कूल के संस्थापक सह जिला उपाध्यक्ष जामियाते ओलमा गिरिडीह मौलाना इलियास मजाहिरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने स्थानीय लोग, बुद्धिजीवी और छात्र-छात्राओं ने भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




