Giridih News: डुमरी पुलिस ने 26 गोवंशों को कराया मुक्त, दो तस्करों को दबोचा

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Oct 2025 11:20 PM

विज्ञापन

Giridih News: गोवंशों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डुमरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार की रात को डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जामतारा बैरियर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तीन पिकअप वाहनों को पकड़ा. पकड़े गए वैन में कुल 26 बैल क्रूरतापूर्वक लादे हुए मिले, पुलिस इन्हें गोशाला में भेजने की तैयारी में जुटी हुई है. वहीं दो तस्करों को भी पकड़ा है.

विज्ञापन

कार्रवाई डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में की गयी. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस द्वारा पकड़े गये पिकअप वाहन संख्या जेएच-10बीपी-5674 में 08 बैल, पिकअप वाहन संख्या जेएच 09-एके-8751 में 08 बैल, पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-सीएल-4515 में 10 बैल मिले. पुलिस की तत्परता से तीनों वाहनों से कुल 26 बैलों को कसाईखाने में ले जाने से पूर्व ही मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जबकि मौके पर से जेएच-09-एके-8751 और जेएच-10 सीएल-4515 में बैठे चालक और अन्य लोग भाग निकले, उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों में रफीक अंसारी उम्र 69 वर्ष, पिता याकूब अंसारी, ग्राम सुईयाडीह, थाना डुमरी निवासी शामिल है जो पिकअप जेएच् 10बीपी 5674 का मालिक और चालक है.

पकड़े गये तस्कर का पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार रफीक अंसारी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पहले भी डुमरी थाना कांड संख्या 137/23 दिनांक 22 दिसंबर 2023 में धारा 379/414/429/34 भाद.वि., 11(ए)/11(डी)/11(के) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और 12 झारखंड गोवंशीय पशु वध प्रतिषेध अधिनियम 2005 के तहत अभियुक्त है. वहीं करीम अंसारी उम्र 40 वर्ष पिता सलामत अंसारी, ग्राम सुईयाडीह, थाना डुमरी का निवासी है. वह वाहन जेएच -10 बीपी -5674 का खलासी है. टीम में पुअनि सह डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, पुअनि गोपाल कृष्ण, आरक्षी पिंटू भारती व अजय कुमार शामिल थे.

केस दर्ज कर अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों के चालक, मालिक एवं अन्य तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola