Giridih News: जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया सघन जांच अभियान

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 08 Oct 2025 12:09 AM

विज्ञापन

Giridih News: सभी को जागरूक भी किया गया कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है. इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गयी.

विज्ञापन

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार व यातायात प्रभारी दुगनो टोप्पो के नेतृत्व में मुफ़स्सिल थाना के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनों पर ऑन स्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई. साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है. इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गयी.

वसूला गया जुर्माना

जांच के दौरान 30 बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों से 1-1 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. साथ ही 12 टोटो को भी पकड़ा गया जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे. सभी टोटो चालक से 5-5 हजार जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा एक ट्रैक्टर चालक को बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने हेतु पकड़ा गया. इसके साथ ही चार स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पॉल्यूशन एवं चालक-परिचालक से संबंधित अभिलेखों की स्थिति की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola