Giridih News: ब्रह्मबेला से ही घाटों पर जुटने लगे थे श्रद्धालु
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इसके पूर्व सोमवार की संध्या में श्रद्धालुओं के द्वारा अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया.
विज्ञापन
देवरी. छठ घाटों पर मंगलवार की प्रातःकालीन बेला में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किए जाने के साथ हीं चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन हो गया. इसे लेकर ब्रह्मबेला से ही घाटों पर श्रद्धालु जुटने लगे थे. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. इसके पूर्व सोमवार की संध्या में श्रद्धालुओं के द्वारा अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया.
छठ घाट पर की गयी थी साज सज्जा
छठ पर्व के मद्देनजर छठ घाट की सफाई के साथ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. घाट परिसर में विद्युत साज सज्जा भी की गयी थी. कई छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच दूध वितरण किया गया.सूर्योदय के साथ हटा कोहरा
मंगलवार की सुबह में क्षेत्र में कोहरा छाया था. हलांकि सूर्योदय के साथ हीं कोहरा छट गया. इस दौरान उत्साह के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा श्रद्धाभाव से अर्ध्य अर्पित किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










