Giridih News : फूड सेफ्टी व्हीकल को उपायुक्त ने किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
Giridih News : फूड सेफ्टी व्हीकल को उपायुक्त ने किया रवाना

Giridih News : ठेला-खोमचा के खाद्य पदार्थों की होगी नियमित जांच

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. जनस्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोगों को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. डीसी रामनिवास यादव ने फूड सेफ्टी व्हीकल को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. मौके पर डीसी ने कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

खाद्य सुरक्षा मानकों की सख्ती से होगी जांच :

इस अभियान से विशेष रूप से गुपचुप, पानीपुरी, चाट, छोला, फास्ट फूड एवं अन्य खुले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की जायेगी ताकि आमजनों को मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचाया जा सके. डीसी ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस विशेष वाहन से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित ठेला, खोमचा तथा सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जायेगी.

आधुनिक जांच उपकरणों से लेस वाहन :

उन्होंने अधिकारियों को नियमित अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी व्हीकल आधुनिक जांच उपकरणों से सुसज्जित है. इससे मिलावटी खाद्य सामग्री की पहचान में तेजी आयेगी. सीएस डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में खुले एवं दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से फूड पॉइजनिंग एवं अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में यह अभियान लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

इनकी थी उपस्थिति :

इस अवसर पर सिविल सर्जन, डॉ बच्चा प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ राजा कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola