ePaper

Giridih News :पति को पारा शिक्षक बता मंईयां सम्मान योजना किया वंचित

Updated at : 17 Nov 2025 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पति को पारा शिक्षक बता मंईयां सम्मान योजना किया वंचित

Giridih News :प्रखंड के चंपापुर गांव निवासी सलमा खातून ने सोमवार को बीडीओ निशात अंजुम को आवेदन देकर मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की है.

विज्ञापन

पीड़ित महिला ने मामले की जांच कर बीडीओ से महिला सम्मान योजना का लाभ दिलाने को ले पहल करने की मांग की है. आवेदन के माध्यम से महिला ने कहा है कि पूर्व में उसे मंईयां सम्मान योजना की चार किस्त मिल चुकी है. उसके बाद उसे योजना का लाभ नहीं मिलने लगा. जांच के उपरांत पता चला कि आनलाइन में उसके पति मो. सुल्तान अंसारी को पारा टीचर बताकर उसे लाभ से वंचित कर दिया गया है. महिला ने कहा कि उनके पति केरल में मजदूरी का काम करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola