Giridih News : संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

Giridih News : दहेज के लिए हत्या का आरोप
Giridih News : परसन ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोनबाद में गुरुवार की रात 23 वर्षीय एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतक के मायके वालों ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका की माता बलवागढ़ निवासी सरस्वती देवी ने परसन ओपी में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसने अपनी पुत्री मालती कुमारी की शादी 2022 में सोनबाद के संजय रविदास के पुत्र राहुल कुमार दास से की थी. मालती के पति ने शुक्रवार सुबह उन्हें फोन कर जानकारी दी की उसकी तबीयत ज्यादा खराब है. इसलिए सभी लोग आ जायें. सोनबाद पहुंचने, पर पुत्री मालती मृत अवस्था में पड़ी मिली. जबकि, घर वाले फरार मिले. उसने आरोप लगाया है कि पति राहुल कुमार दास, सास विमला देवी, ससुर संजय रविदास व देवर मुकेश रविदास ने उनकी पुत्री को फांसी पर लटका कर मार दिया. परसन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और आवेदन के आलोक में जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




