Giridih News :फांसी के फंदे से झूलता मिला वृद्ध महिला का शव
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गोलगो पंचायत के भंवरडीह गांव में मंगलवार की देर रात फांसी के फंदे से वृद्ध महिला का शव झूलता मिला. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया. भंवरडीह निवासी स्व हरखू महतो की पत्नी गेणसी देवी मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गयी और दरवाजा बंद कर दिया. शाम में जब परिजन खाना देने के लिए उसके कमरे में पहुंचे, तो बंद मिला. काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ परिजन अंदर गये. अंदर में महिला छत में रस्सी के सहारे झूलती मिला. तत्काल उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इधर, घटना के बाद घरवाले भय से घर छोड़ फरार हो गये.
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर पहुंचे बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह व एसआई रंधीर कुमार सिंह ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.छानबीन में पुलिस को पता चला कि घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था. मृतका के चार पुत्र थे. सभी अलग-अलग रहते थे. वृद्ध महिला को खाना खिलाने के लिए पुत्रों के बीच पारी बंटी हुई थी. घर में लगातार हो रहे किचकिच से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी. बता दें कि कुछ माह पूर्व महिला की एक बहू ने भी फांसी लगाकर जान दे दी थी. मृतका के दामाद जमुआ थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी पवन कुमार वर्मा के आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










