डीसी ने की जनशिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा

समाहरणालाय सभागार कक्ष में सोमवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जन शिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा बैठक की.
गिरिडीह. समाहरणालाय सभागार कक्ष में सोमवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने जन शिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी ने विभागवार जन शिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायत पोर्टल पर किसी भी प्रकार की कोई शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए. इसके साथ ही अधिकारी समय-समय पर जन शिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम को भी चेक करें और निर्धारित समयावधि में ही शिकायतों को हल करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा डीसी ने सभी कार्यालय प्रधान को सख्त निर्देश दिया कि जन शिकायत व इंटरनल ट्रैकिंग सिस्टम के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. बैठक में डीडीसी दीपम कुमार दूबे, अपर समाहर्ता विजय कुमार बिरुआ, उप नगर आयुक्त विशालदीप खलको, सभी जिला स्तरीय कार्यालय प्रधान समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




