Giridih News :डीसी ने लगाया जनता दरबार, पहुंचे फरियादी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त रामनिवास यादव ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं

विज्ञापन

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए आए दर्जनों लोगों से उपायुक्त रामनिवास यादव ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये गये. इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, छात्रवृति आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola