ePaper

गिरिडीह में गर्भवती महिलाओं से मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, छह महीने में 230 अरेस्ट

Updated at : 28 Apr 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार साइबर अपराधी

गिरफ्तार साइबर अपराधी

गिरिडीह जिले में गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की गयी है. इस मामले में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. पिछले छह महीने में 230 साइबर अपराधी अरेस्ट हुए हैं.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल कुमार: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. ये गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना का लाभ दिलाने व फर्जी बैंक अधिकारी बनकर चूना लगाने का काम करते थे. पिछले छह माह में 230 साइबर अपराधी गिरफ्तार हो चुके हैं. गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने रविवार को ये जानकारी दी.

पुलिस ने इन साइबर अपराधियों को किया अरेस्ट
जिन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेंगाबाद निवासी मुकेश कुमार मंडल, देवघर जिला के सारठ निवासी विष्णु कोल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चामलिटी निवासी विकास कुमार और देवघर के बुढई निवासी बीरेंद्र मंडल शामिल हैं. इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 18 सिमकार्ड, एक एटीएम कार्ड और एक बाइक बरामद किया है.

Also Read: Cyber Crime: झारखंड-बिहार के चार साइबर ठग गिरिडीह से अरेस्ट, मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर गर्भवती महिलाओं से करते थे ठगी

प्रतिबिंब पोर्टल से मिली जानकारी
गिरिडीह के एसपी ने बताया कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से यह जानकारी मिली कि कुछ साइबर अपराधी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में छिपकर साइबर अपराध कर रहे हैं. इसी सूचना के बाद साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि पुनित कुमार गौतम, सअनि गजेंद्र कुमार, आरक्षी दामोदर प्रसाद मेहता, जीतेंद्रनाथ महतो को शामिल किया गया.

कैसे करते थे ठगी
टीम ने अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. जब इन साइबर अपराधियों से पूछताछ की तो सभी ने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी पोषण ट्रैकर एप्प के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि का लाभ दिलाने और फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को चूना लगाने का काम करते थे.

छह माह में 230 साइबर अपराधी हो चुके हैं गिरफ्तार
गिरिडीह एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पिछले छह माह से लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान अबतक कुल 230 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि इन साइबर अपराधियों के पास से 558 मोबाइल फोन, 727 सिमकार्ड, 245 एटीएम-पासबुक, 10 चेकबुक, 36 पैनकार्ड, 45 आधार कार्ड, 40 वाहन, 3 आईपैड, 3 लैपटॉप व 14,56,310 रुपये नकद जब्त किये गये हैं.

Also Read: गिरिडीह में 5 महीने में 212 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, 510 मोबाइल फोन व अन्य गैजेट्स जब्त, 14.56 लाख रुपए बरामद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola