Giridih News :मधुबन में माले जिला कमेटी की बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :माले जिला कमेटी की बैठक बुधवार को मधुबन में आयोजित की गयी. बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य व राज्य कमेटी के सचिव मनोज भक्त, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह और माले के जिला सचिव अशोक पासवान ने बैठक के उद्देश्यों को विस्तार से बताया.

विज्ञापन

राज्य सचिव मनोज भक्त और जिला कमेटी के सचिव अशोक पासवान ने कहा कि माले के सदस्यों और लीडरों को संगठन विस्तार को लेकर बहुत मेहनत करनी होगी. गिरिडीह में पार्टी स्थापित है और इसे सभी विधानसभा में स्थापित करना है. बिहार चुनाव कोष और बिहार में झारखंड की टीम के वहां जाने की योजना भी बनाई गई. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि बिहार में 65 लाख लोगों का नाम कटा, जिसमें 35 लाख प्रवासी मजदूरों का नाम काट दिया गया है. झारखंड में सचेत रहकर काम नहीं काटने नहीं देना है. महिला, अल्पसंख्यक, दलित, गरीब, मजदूर को झारखंड में सचेत रहने की जरूरत है. मौके पर उस्मान अंसारी, मीना दास, पूरन महतो, परमेश्वर महतो, पवन महतो, मुन्ना राणा, रामू बैठा, लालमनी यादव, संदीप जयसवाल, शेखर सुमन,सोनू पांडेय, शंकर पांडे, कन्हाई पांडेय, मेहताब अली मिर्जा, रामलाल मुर्मू, राम किशुन यादव, कयूम अंसारी, राजकुमार दास, मुस्तकीम अंसारी, नागेश्वर महतो, अभिमन्यु राम, मंटू, अशोक, धनेश्वर पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola