Giridih News: इलाज के लिए देवघर जा रहे बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Dec 2025 10:20 PM
Giridih News: बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता के पास चारपहिया कार ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वे दोनों गिरकर जख़्मी हो गये. हादसे में मो मुमताज की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है.
देवघर जिले के बुढ़ई थाना अंतर्गत सरपत्ता के पास सड़क हादसे में गांडेय के एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के डोकीडीह पंचायत के तुरुकतोपा निवासी मो मुमताज अपनी पत्नी के साथ बाइक से इलाज के लिए देवघर के देवीपुर स्थित एम्स जा रहे थे. इसी क्रम में बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता के पास चारपहिया कार ने उसे टक्कर मार दी. जिससे वे दोनों गिरकर जख़्मी हो गये. हादसे में मो मुमताज की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर गांडेय से कई पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर अग्रेतर कारवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










