Giridih News :लोन दिलाने के नाम पर दंपती से ठग लिये 3.5 लाख रुपये

Updated at : 23 Feb 2025 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :लोन दिलाने के नाम पर दंपती से ठग लिये 3.5 लाख रुपये

Giridih News :तिसरी थानांतर्गत नईटांड़ गांव के एक दंपती से लाखों की ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है. नईटांड़ निवासी अर्जुन दास और उनकी पत्नी फुलवा देवी को 25 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने लगभग साढ़े तीन लाख रु की ठगी कर ली.

विज्ञापन

भुक्तभोगी ने थाना से की न्याय की गुहार

23गिरिडीह114-तिसरी थाना में आवेदन देने के बाद भुक्तभोगी दंपत्ति

तिसरी. तिसरी थानांतर्गत नईटांड़ गांव के एक दंपती से लाखों की ठगी का एक मामला प्रकाश में आया है. नईटांड़ निवासी अर्जुन दास और उनकी पत्नी फुलवा देवी को 25 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने लगभग साढ़े तीन लाख रु की ठगी कर ली. भुक्तभोगी अर्जुन दास ने रविवार को तिसरी थाना में आवेदन दिया है.

लोन के एवज में 4.5 लाख की मांग की

इस बबत घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के पिपराकोली के निवासी मोहन रविदास नामक व्यक्ति छह माह पहले तिसरी के नईटांड़ गांव स्थित उनके घर आया. उसने उसे 25 लाख रु और उनकी पत्नी फुलवा देवी को 10 लाख रु लोन दिलाने का प्रलोभन दिया. इसके एवज में उस व्यक्ति ने अर्जुन दास से साढ़े चार लाख रु की मांग की. मोहन रविदास ने अर्जुन व उनकी पत्नी से अविलंब पैसा लौटाने की बात कही. आरोपी ने कहा कि जितनी जल्दी पैसे देंगे, उतनी ही जल्दी उनके नाम से लोन इश्यू होगा.

हारकर गये पुलिस की शरण में : अर्जुन दास और उनकी पत्नी ने लोन के तौर पर मोटी रकम मिलने के लोभ में फंसकर घर में रखे सारे पैसे और कुछ कर्ज लेकर मोहन रविदास नामक आरोपी को नगद और फोन पे पर ऑनलाइन दे दिया. काफी दिनों बाद भी अर्जुन व उनकी पत्नी को लोन की राशि नहीं मिली, तो अर्जुन दास उससे तकादा करने लगा. अर्जुन का कहना था कि या तो उन्हें लोन दिलाये, या फिर उनका पैसा वापस करे. मोहन लोन की राशि दिलाने के एवज में और तीन लाख रु की मांग कर रहा था. इसी तरह कई माह बीत गये, पर अर्जुन और फुलवा को न तो लोन की राशि मिली और न ही मोहन ने उनके पैसे वापस कर दिये. इसके बाद अर्जुन और फुलवा देवी को ठगी का मामला समझ में आ गया. अंतत: दोनों ने तिसरी थाना से न्याय दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola