Giridih News: मजदूर की बाइक व मोबाइल लेकर ठेकेदार फरार, थाना में आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: मजदूर की बाइक व मोबाइल लेकर ठेकेदार फरार, थाना में आवेदन

Giridih News: फैक्ट्री में काम करानेवाले एक ठेकेदार पर एक मजदूर मे बाइक और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. घटना गांडेय प्रखंड के मंडरडीह गांव की है. भुक्तभोगी सरफराज अंसारी ने गांडेय थाना में आवेदन देकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

आवेदन के अनुसार प्रखंड के पांडेयडीह निवासी सरफराज समेत अन्य मजदूरों को प्रखंड के मंडरडीह गांव निवासी समीर अंसारी पिता बुटन मियां काम कराने गिरिडीह के एक फैक्ट्री में ले गया था. समीर वहां ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा था.

ईद के मौके पर भी नहीं दी मजदूरी

आरोप है कि समीर अंसारी ने मजदूरों को ईद के मौके पर भी मजदूरी का पैसा नहीं दिया. ईद के बाद तीन मार्च को पता चला कि समीर अंसारी अपने घर मंडरडीह आया है. सूचना पर सरफराज अंसारी अपनी बाइक जेएच 11 एटी 9235 से साथी मजदूर मेहबूब अंसारी के साथ मंडरडीह स्थित ठेकेदार समीर अंसारी के घर गया. वहां ठेकेदार समीर अंसारी ने कहा कि फैक्ट्री में मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है, साथ में चलो भुगतान करा देंगे. इसके बाद ठेकेदार समीर अंसारी सरफराज अंसारी के साथ उसकी बाइक से गिरिडीह जाने लगा और महेशमरवा नदी के समीप उसकी बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गया. इधर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola