Giridih News : गिरिडीह के पेट्रोल पंपों पर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वूद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह. पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने जिले भर के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. इसी कड़ी में मंगलवार को शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर यह अभियान चला. अभियान के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैनर पर हस्ताक्षर किया. अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में बैनर और झंडा लिये पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ, केंद्र सरकार इस्तीफा दो के नारे भी लगा रहे थे.
मूल्य वृद्धि कर जनता का हो रहा शोषण :
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा, राजेश तुरी, बिलाल अहमद हुसैनी, ओवैस अंसारी, नागेश्वर मंडल, गुड्डू मलिक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद खाड़ी युद्ध के नाम पर केंद्र सरकार लगातार पेट्राेलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि कर जनता का शोषण कर रही है. इससे पहले भी सरकार रही है और पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में अंतरराष्ट्रीय रूप से वृद्धि हुई है और आज जो वर्तमान भाव है उससे भी ज्यादा दाम रहे हैं, पर तब भी आज से कम मूल्य में तत्कालीन केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध कराती रही है. आज जब जनता हर तरह से परेशान है तो इस तरह की महंगाई का बोझ डालना बिल्कुल अन्याय है. आज खाद्य पदार्थ भी अप्रत्याशित रूप से मूल्य वृद्धि के शिकार है. उन्होंने कहा कि इस महंगाई बम पर अतिशीघ्र नियंत्रण जरूरी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










