Giridih News :टोल संचालक की मनमानी की उपायुक्त से शिकायत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नावासारी टोल प्लाजा के संवेदक की मनमानी चरम पर है. टोल संचालक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के निर्देश को मानने से साफ इंकार करते हैं.

विज्ञापन

नावासारी टोल प्लाजा के संवेदक की मनमानी चरम पर है. टोल संचालक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के निर्देश को मानने से साफ इंकार करते हैं. प्रबंधक के इस रवैये से राहगीरों में नाराजगी बढ़ती ही जा रही है. भुक्तभोगी राजद के प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश्वर साव ने उपायुक्त को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि नावासारी टोल टैक्स में स्थानीय निजी वाहनों से भी टैक्स की वसूली की जा रही है. टोल पार कर चंद मिनट के बाद जब वे वापस लौटते हैं, तो दुबारा टैक्स लिया जाता है. बताया कि चार दिन पूर्व वे अपनी कार से गिरिडीह जा रहे थे. जब उन्होंने टोल गेट के पास रुके और 10 किलोमीटर के अंदर के रहनेवाले होने के प्रमाण में आधार कार्ड दिखाया तो कई कर्मी एक साथ वहां पहुंच गये और उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी. इसकी शिकायत प्रबंधक शिवम तिवारी से की, तो वे भी भड़क गये और गाली गलौज करते हुए बिना टैक्स दिये नहीं जाने देने की धमकी दी. इसके बाद उनसे पूरा टैक्स वसूला गया. उन्होंने, उपायुक्त को आवेदन के साथ टैक्स पेड की रसीद की छाया प्रति भी संलग्न की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola