Giridih News:मतदाताओं को जागरूक करने को ले हुई प्रतियोगिता
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Oct 2024 10:53 PM
Giridih News:स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्लस टू उच्च विद्यालयों, उत्क्रमित विद्यालयों में मतदाता प्रतिज्ञा शपथ, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
गिरिडीह. स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्लस टू उच्च विद्यालयों, उत्क्रमित विद्यालयों में मतदाता प्रतिज्ञा शपथ, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य वहां के युवा मतदाताओं को जागरूक करना तथा उन्हें मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रणाली, वोटर हेल्प लाइन ऐप, 1950, सुविधा ऐप, सी-विजिल ऐप व निर्वाचन से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध कराना है. साथ ही युवा मतदाताओं के माध्यम से उनके अभिभावक को भी जागरूक करने का प्रयास करना है. इस दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता प्रतिज्ञा शपथ, पेंटिग प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










