Giridih News: देवरी प्रखंड के छठ घाटों में चला सफाई अभियान
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 25 Oct 2025 11:27 PM
Giridih News: अभियान में मनोज गुप्ता, मंजय साव, चंदन बरनवाल, कामेश्वर साव, महेश विश्वकर्मा आदि शामिल थे. इधर नौकाआहर में नवयुवकों के द्वारा छठ घाट में साफ सफाई कर घाट का निर्माण किया गया.
छठ महापर्व को लेकर शनिवार को देवरी प्रखंड के छठ घाटों में सफाई अभियान चलाया गया. चतरो के बड़का आहर स्थित छठ घाट पर छठ पूजा समिति चतरो के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया. यहां पर घाट पर उगे घास फूस को हटाकर तालाब के पानी के अंदर फैले जलीय घास व पत्ती को हटाया गया. साथ ही घाट का निर्माण किया गया. अभियान में मनोज गुप्ता, मंजय साव, चंदन बरनवाल, कामेश्वर साव, महेश विश्वकर्मा आदि शामिल थे. इधर नौकाआहर में नवयुवकों के द्वारा छठ घाट में साफ सफाई कर घाट का निर्माण किया गया. इसमें अरुण राणा, प्रकाश हाजरा, मनोज राणा, उमेश राणा, उमेश सिंह, गोविंद सिंह, अजय शर्मा, अजय हाजरा, श्याम हाजरा, मंटू हाजरा, सुजीत सिंह, जितेंद्र राणा आदि लोग शामिल थे.
बाजार में संत फ्रांसिस एकेडमी के सौजन्य से चला सफाई अभियान
प्रखंड की चतरो व्यवसायिक मंडी में संत फ्रांसिस एकेडमी चतरो विद्यालय परिवार के सौजन्य से सफाई अभियान चलाया गया. इसमें बाजार बैंक मोड़ से बजरंग मोड़ तक पसरे कचरे को हटाकर बाजार को साफ सुथरा किया गया. यहां पर अभियान का शुभारंभ चतरो पंचायत के मुखिया अयोध्या हाजरा के द्वारा किया गया. अभियान में प्रकाश हाजरा, श्रवण कुमार, बिक्रम कुमार बरनवाल, लालमणि सिंह, बलराम सिंह, सिकंदर तुरी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










